BMS फैशन के मालिक ने फिर चलाई गोली, पहले भी कर चुके हैं फायरिंग… कई बार रहे विवादों में
BMS फैशन के मालिक ने फिर चलाई गोली
पहले भी कर चुके हैं फायरिंग… कई बार रहे विवादों में
रिवाल्वर पहले ही पुलिस कर चुकी है जब्त
फिर किसकी पिस्टल से चलाई गोली?
पुलिस ने कसा शिंकजा
वंदे भारत-(दीपांशु) किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन का मालिक एक बार फिर विवादों में घिर गया है। प्रापर्टी विवाद को लेकर कुछ महीने पहले गोली चलाने वाले लक्ष्य ने अब अपने वर्कर की तरफ गोली चलाई है। हालांकि वर्कर के गोली लगी नहीं है,

लेकिन पुलिस ने वर्कर बस्ती बावा खेल के रहने वाले अमित कल्याण के बयानों पर केस दर्ज किया है। ये घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है। थाना आठ पुलिस ने बीएमएस के मालिक लक्ष्य पर धारा 307 के तहत FIR दर्ज की है। अमित ने बताया कि उसकी मालिक के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई तो तैश में आकर मालिक ने उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बता दें कि कुछ महीने पहले भी लक्ष्य ने प्रापर्टी विवाद को लेकर गोली चला दी थी।

