news

मेष, कन्या, धनु, कुंभ राशि वाले काम के बोझ से रहेगें परेशान, आप भी जानें अपना 22 फरवरी का राशिफल

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) ज्योतिष के अनुसार 22 फरवरी 2024, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 01:22 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज दोपहर 04:43 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग. आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सौभाग्य योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.

मेष राशि- बिजनेस में कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पडेगा, जिसका असर आपके बिजनेस पर देखने को मिलेगा. बिजनेसमैन को कर्ज लेने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहों का परिवर्तन कर्ज को लेकर मुश्किलें पैदा कर सकता है. वर्कस्पेस पर कुछ नया करने के चक्कर में आप पर वर्क लोड बढ़ेगा. कार्यालय में काम करने वाले जो लोग अक्सर लेट पहुंचते हैं, तो इस आदत को वक्त रहते सुधारें, अन्यथा आपका नाम ख़राब कर्मचारी सूची में दर्ज हो सकता है.

वृषभ राशि- सर्वाअमृत, सौभाग्य योग के बनने से बिजनेस पार्टी और सेमिनार में संपर्क बढ़ेंगे जिससे आपके जनसंपर्क बेहतर होंगे और बिजनेस संबंधित स्रोत बढ़ेंगे. आपके लिए दिन लक्की रहेगा. बिजनेसमैन के लिए लाभ के रास्ते खुलेंगे, जिससे वो बाज़ार में अपने बिजनेस को मजबूत करने में सफल होंगे. आप नौकरी परिवर्तन न करें जहां जॉब कर रहे हैं वहीं पर सैलेरी के लिए बॉस से बात करें.

मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मेटल बिजनेस में ग्रॉथ इंक्रिज होगी. बिजनेस में किसी प्रकार के निवेश से संबंधित योजना बनाकर शुरुआत कर देनी चाहिए. बिजनेसमैन के लिए दिन उपयुक्त रहेगा. आपके लिए सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 बजे के मध्य करना आपके लिए हितकर रहेगा. वर्कस्पेस पर बॉस के मुंह से आपके कार्य की तारिफ होगी. नौकरीपेशा व्यक्ति को करियर में कुछ बातों पर त्वरित कार्रवाई लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आवश्यकता से अधिक विचार मंथन अवसरों को लेकर देरी भी करा सकता है.

कर्क राशि-  बिजनेस में आप कुछ मुश्किलों को पार करते हुए सफलता हासिल करेंगे. “मुश्किले केवल बेहतरीन लोगों के हिस्से में आती हैं क्योंकि वो लोग ही उसे बेहतरीन तरीके से अंजाम देने की ताकत रखते है. वर्कस्पेस पर आप बॉस और सीनियर्स को अपने स्मार्ट काम से अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल होंगे. कार्यस्थल पर अगर आप टीम लीडर हैं, तो उन्हें टीम के सदस्य के साथ संपर्क बनाए रखना है

सिंह राशि- बिजनेस में माल समय पर न पहुंचने के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य को लेकर अर्लट हो जाएं. बिजनेसमैन पैसे का लेन-देन ध्यान पूर्वक करें, गलती छोटी होगी लेकिन आर्थिक नुकसान बड़ा उठाना पड़ सकता है. नौकरीपेशा व्यक्ति को सहकर्मी के साथ प्यार भरा रिश्ता रखना है, यदि किसी बात को लेकर क्रोध भी आता है तो उस कड़वी बात को भुलाने का ही प्रयास करें.

कन्या राशि- सर्वाअमृत और सौभाग्य योग के बनने से बिजनेस में प्रॉफिट आपके हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. बिजनेस साथी के फैसलों पर भरोसा करना होगा. वैसे भी साझेदारी को कायम रखने के लिए भरोसा बनाए रखना भी जरूरी है. वर्कस्पेस पर सेट मांइड के चलते अपने कार्य को आसानी से पूरा करें करेंगे. काम के लिए प्रयासरत नई पीढ़ी को उनकी योग्यता अनुसार काम मिलने की प्रबल संभावना बन रही है.

तुला राशि- लंबे समय से अटके किसी परियोजनाओं का श्रीगणेश कर सकते है उसके लिए सही समय है, सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5:00 से 6:00 बजे के मध्य करना आपके लिए हितकर रहेगा. वर्कस्पेस पर किसी कार्य को समय से पूर्व पुर्ण करने के लिए आपको अधिक समय तक करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा व्यक्ति के आधिकारिक तौर पर काम यदि आपके हिसाब से नहीं हो रहे हैं, तो कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद से काम की फिर से शुरुआत करनी चाहिए

वृश्चिक राशि- बिजनेस में कड़ी मेहनत करके ही आप अपने बिजनेस को नई उंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे. “कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती, वह संतोष लाती हैं.”बिजनेस में प्रतियोगियों की संख्या में वृद्धि होगी, ऐसे में आपको भी उनके दांत खट्टे करने के लिए योजना बनाना शुरू कर देना चाहिए. सरकारी टेंडर आपके हाथ बिना किसी परेशानी के आसानी से लगेंगे. क्रोध और बर्ताव पर नियंत्रण रखना होगा तब ही आप अपने जीवन में आगे बढ़ पाएंगे.

धनु राशि- बिजनेस में आपके हाथ से कुछ परियोजना निकल सकते है, जिसका मार्केट में आपकी कम्पनी की ईमेज पर फर्क साफ दिखेगा. वर्किंग स्किल में कमी आने से आप अपने कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे. नौकरीपेशा व्यक्ति सहकर्मियों से अलर्ट रहें, क्योंकि आपको लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया बॉस तक पहुंचाया जा सकता है. फैमिली में किसी बात को लेकर आप आपको अपने अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा. अनिंद्रा की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. यदि किसी मुकदमे के चलते आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे थे,

मकर राशि- सांझेदारी के व्यापार में कोर्ट कचहरी मामलें आपके पक्ष में आने से आपकी चिंता में कमी आएगी. बिजनेसमैन स्वार्थी और चालाक लोगों से दूर रहें, यह लोग आपको आर्थिक रूप से चूना लगाने का काम कर सकते हैं. वर्कस्पेस पर आपकी लगन ही आपकी सैलेरी में ग्रॉथ करवा सकती है. नौकरीपेशा व्यक्ति का कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति तो बनेगी, लेकिन आप सूझबूझ से शांत करने कामयाब रहेंगे.

कुंभ राशि- सर्वाअमृत और सौभाग्य योग के बनने से व्यापर में दिन आपके लिए सबसे भाग्यशाली रहेगा जिससे आपके हाथ कोई बड़ा ऑडर लग सकता है. वर्कस्पेस पर टारगेट को पूरा कर महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का प्राइज अपने नाम करने में सफल होंगे. नौकरीपेशा व्यक्ति बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, उनके एक इशारे पर तुरंत सक्रिय होकर काम करें. स्कीन डिज़िज आपकी परेशानी का कारण बन सकती है.

मीन राशि- राजनीतिक शर्तें से आपकों कोई नया निविदाओं मिलेगा जिससे बिजनेस की ग्रॉथ में इजाफा होगी. बिजनेसमैन व्यावसायिक मामलों में समझदारी का परिचय देंगे, अपनी समझ से कई चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे. वर्कस्पेस पर पदोन्नति के चांसेज बन सकते है. नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यस्थल पर जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें रचनात्मकता प्रकट करेंगे और लाभ अर्जित करेंगे. आपको अपने मन और मांइड पर कंट्रोल रखना होगा.