सिद्धू मूसेवाला के घर से आई खुशखबरी, माता चरण कौर मार्च महीने में देंगी बच्चे को जन्म
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू के घर खुशियां आने वाली हैं, क्योंकि उनकी मां चरण कौर अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
यही वजह है कि वह पिछले कई महीनों से कम ही बाहर निकलते हैं और हर रविवार को अपने बेटे के फैन्स से भी नहीं मिल रहे हैं। इस बात की पुष्टि दिवंगत सिंगर के पिता ने की है। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी हत्या के बाद उसके बुजुर्ग माता-पिता का कोई सहारा नहीं रह गया। इसके चलते उनकी मां चरण कौर आई.वी.एफ. के माध्यम से गर्भवती हो गई जब मीडिया ने गायक के चाचा चमकौर सिंह सिद्धू से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की उन्होंने कहा कि हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि हमारे आंगन में नई जिंदगी आ रही है।

