news

नवजोत सिद्धू के बीजेपी में जाने की अटकलों पर CM मान का तंज, ‘बोले जिस भी पार्टी में शामिल होते हैं उसके लिए बोझ बन जाते हैं;

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ‘बेकार दलबदलू’ बताया जो जिस भी पार्टी में शामिल होते हैं उसके लिए ‘बोझ’ बन जाते हैं.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीएम मान ने अलग-अलग सरकारी विभागों में 457 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया

सिद्धू के बीजेपी में वापस जाने की चल रही हैं चर्चाएं

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बीजेपी में वापसी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है. इसी बीच सोमवार को सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था. 10 सेकंड के इस वीडियो में सिद्धू कह रहे हैं कि हमारी अफवाहों का धुंआ वहां से उठता है गुरु, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है. उनका इशारा किस ओर था, ये स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नही जा सकता. वहीं सिद्धू कुछ दिनों से पार्टी से थोड़ा अलग चलते भी दिखाई दे रहे हैं वो कांग्रेस की मीटिंगों में भी शामिल नहीं हो रहे हैं. वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे.