ताबड़तोड़ फायरिंग बाल-बाल बचे, चर्चित म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर हमला करने वालों ने मांगी एक करोड़ की फिरौती
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) पंजाब में फिरौती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट कारोबारी पूरी तरह से गैंगस्टरों के निशानी पर हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। नया मामला पंजाबी म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी भैंस के साथ जुड़ा है। बंटी प्रिंस का सिद्धू मूसे वाले के साथ भी खास कनेक्शन रहा है। बंटी मंगलवार को मोहाली में एक रेस्टोरेंट में बैठे थे कि कुछ लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दी। हमले में बंटी बाल-बाल बचे। यह हमला उन्हें डराने के लिए किया गया था क्योंकि कुछ देर बाद ही बंटी को धमकी भरा फोन आया और एक करोड रुपए की फिरौती मांगी। बंटी के मुताबिक फोन मोस्ट वांटेड लक्की पटियाला के नाम से किया गया । लक्की पटियाला इस समय बंबीहा गैंग को लीड कर रहा है इस हमले के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में खौफ का माहौल पाया जा रहा है

