breaking

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों का किया ऐलान

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. यह 5 उम्मीदवार दिल्ली की सीटों पर है. नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे. लोकसभा चुनाव के लिए पीदवारों के नाम की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स केमेटी) की बैठक हुई. इस बैठक में इमरान हुसैन, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, गोपाल राय, राखी बिडलान और आतिशी शामिल हुईं.

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, “पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने आज एतिहासिक फैसला किया है. ये जनरल सीट है. दिल्ली में पहली बार किसी जनरल सीट से एक रिजर्व केटेगरी के कैंडिडेट को खड़ा करने का फैसला लिया गया है.” गोपाल राय ने कहा कि इन सीटों का जीतना हमारा लक्ष्य है