MP Ravneet bittu, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और अन्य कई कांग्रेसी लीडरों पर FIR दर्ज
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) नगर निगम दफ्तर को जबरदस्ती ताला लगाने के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस ने एम.पी. रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुदंर के सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
यह मामला सरकारी डयूटी में बाधा डालने के आरोप में दर्ज किया गया है। पुलिस ने चौकीदार की डयूटी पर तैनात अमित कुमार के बयान पर कार्रवाई की है। अमित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नगर निगम जोन ए में बतौर चौकीदार डयूटी करता है। वह 27 फरवरी को कॉर्पोरेशन के मेन गेट पर डयूटी पर तैनात था तो उक्त लोगों ने उसे धक्का मार कर कॉर्पोरेशन दफ्तर के अंदर दाखिल होकर जबरदस्ती दफ्तर को ताला लगा कर सरकारी डयूटी में रूकावट डाली। इसके अलावा दफ्तर में लोगों को नहीं आने नहीं दिया गया

