exclusive

सुखबीर बादल के सुख विलास होटल पर चलेगी डिच सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल गहरे संकट में फंसने वाले हैं। सुखबीर बादल के 21 एकड़ में बने सुख विलास होटल पर जल्दी ही पंजाब सरकार डिच मशीन चलाने जा रही है। सीएम भगवंत मान ने इसका खुलासा करते हुए कहां है कि अपनी सरकार के दौरान सुखबीर बादल ने जंगलात विभाग की जमीन को एक कंपनी से खरीद कर अपनी ही कंपनी को बेच दिया ।

सुख विलास होटल का असली नाम मेट्रो इको ग्रीन रिजॉर्ट है। 2009 में इस होटल के लिए इको टूरिज्म पॉलिसी लाई गई और होटल के सारे टैक्स माफ कर 108 करोड़ का फायदा बादल परिवार को पहुंचाया गया यही नहीं होटल का 11 करोड़ का बिजली बिल भी माफ किया गया। सीएम ने कहा कांग्रेस भी बदल परिवार के साथ मिली हुई है ,इसीलिए ही 2017 से 2022 तक अपनी सरकार रहते कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की सीएम मान ने कहा सुख विलास होटल पर डिच मशीन चलाई जाएगी और बादल परिवार पर पंजाब के लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में क्रिमिनल केस भी दर्ज किया जाएगा।