Political

चरणजीत सिंह चन्नी हो सकते हैं जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चन्नी का नाम पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर करमजीत चौधरी का नाम

चरणजीत सिंह चन्नी हो सकते हैं जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चन्नी का नाम पहले नंबर पर

दूसरे नंबर पर करमजीत चौधरी का नाम

वंदे भारत (हर्ष शर्मा)  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।मगर पंजाब की 13 सीटों को लेकर अभी किसी भी पार्टी ने पत्रै नहीं खोले हैं। संभावना है कि जल्द ही पहली लिस्ट पंजाब को लेकर आ सकती है
जालंधर हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है और अधिकांश बार इस सीट से कांग्रेस ही जीतती आई है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी ने इस सीट को लगातार दो बार जीता था। पिछले साल भारत छोड़ो यात्रा के दौरान उनका निधन हो गया था। उपचुनाव में टिकट उनकी धर्मपत्नी कर्मजीत कौर चौधरी को दी गई थी।

वही आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस से आए सुशील रिंकू को टिकट दी थी। चुनाव रिंकू जीत गए थे और चौधरी परिवार सीट हार गए थे
हार के बाद जालंधर सीट पर चौधरी परिवार का रसूख कम हो गया है। सर्वे में भी यह साफ देखा जा रहा है। सर्वे में पहला नाम जालंधर सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का उभर कर आया है दूसरे नंबर पर कर्मजीत कौर चौधरी है।टिकट के लिए मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच है। संभावना है कि जालंधर सीट से इस बार चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे। चुन्नी ने अचानक जालंधर में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। हाईकमान से ग्रीन सिग्नल मिलाने के बाद चेन्नी जल्द ही जालंधर में अपना ऑफिस भी खोलने जा रहे हैं