news

सोने ने अब तक के सारे रिकॉर्ड किए बोल्ड, इतिहास में सबसे महंगा हुआ Gold

वंदे भारत (हर्ष शर्मा)  शादी-ब्याह के सीजन में सोना और चांदी के आम खरीदारों को महंगाई का लगातार झटका लग रहा है. आलम यह है कि सोने ने एक बार फिर महंगाई के अपने अब तक के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गया|  इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन एक साथ बड़ी तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को सोना 1118 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा तो चांदी 1467 रुपये प्रति किलो की दर से उछली|

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार को लगातार तीसरे सोना महंगा हुआ है. इसके बाद सोने एक बार फिर महंगाई के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ. मंगलवार को 24 Carat Gold Rate 1118 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछलकर 64,000 रुपये के पार 64,598 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 664 रुपये महंगा होकर 63,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था|

चांदी की भी लगातार बढ़ती जा रही है चमक 

मंगलवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी उछाल दर्ज की गई. मंगलवार को चांदी 1467 रुपये महंगा होकर 72,244 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 879 रुपये की उछाल के साथ 70,777 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी|

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट 

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 64,598 रुपये, 23 कैरेट 64,339 रुपये, 22 कैरेट वाला 59,172 रुपये, 18 कैरेट वाला 48,449 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट टैक्स के बिना होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है|