news

रिश्‍ते शर्मसार…साली ने शादी से किया इनकार, तो जीजा ने गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव हिम्मतपुरा में विवाहित एक व्यक्ति की ओर से अपनी साली से अवैध संबंध बनाने के साथ साली की ओर से शादी से इंकार किए जाने पर साली का गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक युवती के जीजा के खिलाफ केस दर्ज करते उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि भोला सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी भैनी फत्ता जिला बरनाला ने बयान दर्ज करवाए है उसकी बेटी अमन कौर की शादी वर्ष 2014 में आरोपित हरदीप सिंह निवासी हिमतपुरा के साथ हुई थी।

आरोपित ने युवती से बनाए अवैध संबंध

पिछले काफी लंबे समय से उसकी दूसरी बेटी शरणजीत कौर अपनी बहन अमन कौर के पास गांव हिमतपुरा में रह रही थी। जहां उसके दामाद हरदीप सिंह ने उसकी बेटी शरणजीत कौर के साथ अवैध संबंध बना लिए। साथ ही हरदीप सिंह शरणजीत कौर के साथ पक्का विवाह करके उसको अपनी पत्नी बनाकर रखना चाहता था, लेकिन उसकी बेटी शरणजीत कौर उसको ऐसा करने से रोकती थी।इसी बात को लेकर 2 फरवरी को आरोपित ने गुस्से में आकर कपड़े से उसकी बेटी शरणजीत कौर का गला दबाकर उसको मार दिया तथा अपनी पत्नी को कहा कि शरणजीत कौर की हार्ट अटैक से मौत हो गई

आरोपित ने पहले ही कर दिया अंतिम संस्‍कार

आरोपित ने शरणजीत कौर का शव गांव भैनी फत्ता में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब उसको शंका हुई तथा 8 मार्च को जब वह आरोपित से मिलने के लिए आया तो आरोपित ने उसने पूरी बात बता दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपित हरदीप सिंह निवासी हिम्मतपुरा के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।