exclusive

इस मामले में सांसद रिंकू की हुई जमकर फजीहत, शहर के व्यापारी वर्ग ने भी सांसद से बनाई दूरी, मौका परस्त राजनीति को लेकर सांसद को कोसने लगे जालंधर के लोग

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा)  जालंधर। आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू की मौका परस्त राजनीति जनता के सामने उजागर हो चुकी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए आदमपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। मगर जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने इस महत्वपूर्ण प्रोग्राम से दूरी बनाई रखी। हालांकि सरकार ने सांसद महोदय को न्योता भी भेजा था। दरअसल सांसद महोदय जालंधर के लोगों की आंखों में धूल झोंककर इस प्रोग्राम को अपना बनाना चाहते थे और यह मैसेज देना चाहते थे कि उनके प्रयासों से ही यह नया टर्मिनल बना है। मगर भाजपा के नेताओं ने ऐसा होने नहीं दिया।

आपको याद होगा कि वदे भारत ट्रेन के जालंधर कैंट स्टेशन पर ठहराव के मौके पर भी सांसद महोदय ने इस तरह की राजनीति की थी और भाजपा के प्रोजेक्ट को हाईजैक करने का प्रयास किया था। मगर इस बार ऐसा हो न सका ओर सांसद महोदय ने मौके से दूरी बना ली। सांसद रिंकू की इस ओचछी राजनीति की चारों तरफ निंदा हो रही है। खास तौर पर शहर का उद्योगपति और व्यापारी वर्ग सासंद को जमकर कोस रहा है। क्योंकि आदमपुर से दोबारा फ्लाइट शुरू होने का सबसे ज्यादा फायदा इसी वर्ग को होने वाला है। सांसद रिंकू की यह मौका परस्त वाली राजनीति आने वाले लोकसभा चुनाव में उन पर काफी भारी पड़ने जा रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी के जालंधर से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने प्रोग्राम में पहुंच कर खूब वाहवाही लूटी और कांग्रेस के आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली भी समारोह में पहुंचे थे।
सांसद रिंकू की इस प्रोग्राम से दूरी उनका ही वोट बैंक कम कर गई और भाजपा को इसका काफी फायदा मिलने की संभावना है।