गुरदासपुर सेंट्रल जेल में हंगामा और फायरिंग ,कैदियों के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल
केंद्रीय जेल में भारी हंगामा हुआ है। फायरिंग की आवाजें और सायरन बजने के बाद भारी संख्या में पुलिस (Gurdaspur Police) बल पहुंची।जेल प्रशासन में अफरातफरी का माहौल है।बाद में सीआरपीएफ के जवानों को बुलाया गया है। एस एसएसपी गुरदासपुर हरीश दयामा और डीसी हिमांशु अग्रवाल भी जेल पहुंचे।कई कैदी और हवालाती जेल के पिछले हिस्से की छत्त पर चढ़ गए हैं और आग लगा रहे हैं। प्रशासन द्वारा लाउड स्पीकर पर उन्हें नीचे आने की अपील करते हुए आश्वासन दिलाया जा रहा है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
एसएसपी बटाला अश्विनी गोटियाल और एसएसपी पठानकोट भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस फोटोग्राफर जगदीप सिंह भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

