exclusive

जिमखाना क्लब चुनाव में हुए करोड़ों खर्च पर इनकम टैक्स और ED की नजर, दोनों ग्रुपों से चुनावी खर्च का मांगा जा सकता है हिसाब,लगातार महंगे हो रहे चुनावों को लेकर क्लब मेंबरों में भी बढ़ रहा है आक्रोश

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) जालंधर। जिमखाना क्लब के चुनाव खत्म हो चुके हैं और नई टीम ने चार्ज भी संभाल लिया। अचीवर्स ग्रुप में जमकर फूट पड़ चुकी है और ग्रुप ने अपने ही बड़े मार्जन से जीतने वाले जूनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित कुकरेजा को ग्रुप से निकाल दिया है। यह मामला तो क्लब का हॉट टॉपिक बना हुआ है। साथ ही सबसे ज्यादा हॉट टॉपिक बना हुआ है क्लब चुनाव में हुए करोड़ों के खर्च का मुद्दा। इस बार दोनों ग्रुप ने ही बेहद आलीशान और महंगे रिजॉर्ट में कई पार्टियां की थी। जिसमें प्रमुख तौर wonderland,AS फॉर्म और club cabana की पार्टी काफी चर्चा में रही थी। इन पार्टियों पर दोनों ग्रुप की ओर से करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। अब यह करोड़ के खर्च और पार्टियों ने सरकारी एजेंसियों के कान खोल दिए हैं। शहर के 5000 मेंबर्स वाले इस क्लब के चुनाव पर खर्च हुए करोड़ों रुपए को लेकर दोनों ग्रुप इनकम टैक्स और ED के निशाने पर आ गए हैं। दोनों ही विभाग चोकस हो गए हैं और अगले कुछ दिनों में यह दोनों सरकारी एजेंसियां क्लब के अंदर चौकस हो सकती हैं। प्रत्येक पार्टी का खर्च और अन्य खर्चो का हर एक प्रत्याशी से हिसाब किताब पूछा जा सकता है। वही क्लब चुनाव दौरान एक प्रत्याशी द्वारा दूसरे प्रत्याशी को चुनाव न लड़ने पर 35 लख रुपए की ऑफर देना भी खासा चर्चा का मुद्दा बना हुआ है और चुनाव के दौरान हुई हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी इनकम टैक्स और ED अपनी जांच शुरू कर सकते हैं।
लगातार महंगे हो रहे क्लब चुनाव को लेकर जहां कई प्रत्याशियों ने अगला चुनाव लड़ने से तौबा कर ली है, वही क्लब मेंबर्स में इसको लेकर काफी आक्रोश पाया जा रहा है।