exclusive

भाजपा अकाली दल गठबंधन तय, एक सीट को लेकर फसा पेंच, जालंधर और लुधियाना सीट पर भाजपा ने किया दावा, अकाली दल ने अमृतसर सीट मांगी

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब की राजनीति में जल्दी ही बड़ी खबर आने वाली है। बीबी जागीर कौर की जहां अकाली दल में घर वापसी हो गई है ,वहीं कांग्रेस के सांसद परनीत कौर ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। बस अब पंजाब के लोगों को इंतजार है पंजाब में भाजपा अकाली दल गठबंधन का। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता आपस में मिल चुके हैं और गठबंधन लगभग तय है बस ऐलान होना बाकी है। संभावना है कि अगले एक या दो दिन में गठबंधन का ऐलान हो सकता है एक सीट को लेकर पेच फंसा हुआ है और अकाली दल ने भाजपा के सामने कुछ शर्त भी रखी है। भाजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और 7 सीटे अकाली दल को देना चाहती है जबकि अकाली दल 8 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

जालंधर और लुधियाना सीट पर भाजपा दावेदारी ठोक रही है भाजपा अमृतसर गुरदासपुर जालंधर लुधियाना और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ना चाहती है। इसी तरह अकाली दल जालंधर और लुधियाना सीट छोड़ने के बदले अमृतसर से चुनाव लड़ना चाहती है । वहीं अकाली दल ने भाजपा हाईकमान के सामने किसान आंदोलन और बंदी सिंहो की रिहाई का मुद्दा भी उठाया है संभावना है की बंदी सिंहो की रिहाई पर भाजपा ने हामी भर दी है। अगर यह हो जाता है तो इससे अकाली दल का वोट बैंक काफी बढ़ जाएगा और इससे उसे फायदा भी मिलेगा । वहीं किसानी मामले पर सरकार का कहना है की कोड आफ कंडक्ट एक-दो दिन में लग जाएगा तो ऐसे में अगली सरकार बनने के बाद ही किसानों को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है।