राणा गुरजीत के खिलाफ खैहरा ने खोला मोर्चा, हाईकमान को लिखी चिट्ठी AAP के साथ सांठ गांठ का आरोप, सबूत भी भेजें
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) सीनियर कांग्रेसी नेता और कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत पर सुखपाल सिंह खैरा ने लगाए गंभीर आरोप। सुखपाल सिंह ने पार्टी हाई कमान को सबूत समेत भेजी चिट्ठी। जिसमें सुखपाल खैरा ने राणा गुरजीत खिलाफ बड़े खुलासे करते हुए बताया की राणा गुरजीत ने भगवंत मान के साथ मिली भगत करके पार्टी के साथ बड़ा नुकसान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि राणा गुरजीत को भगवंत मान ने एथेनॉल लाइसेंस भी जारी किया है जो की 300 करोड़ प्रोजेक्ट के साथ संबंधित है। इसके बदले में राणा गुरजीत ने करीबी सुशील कुमार रिंकू को जो कि कांग्रेस विधायक थे, उन्हें कांग्रेस से हटाकर आम आदमी पार्टी में शामिल कर दिया। इसी के साथ राणा ने अपने भतीजे हरदीप सिंह को भी आम आदमी पार्टी जॉइन करवाई। सुखपाल ने यह भी बताया की राणा गुरजीत ने फंडिंग के लिए अपने पुत्र को भगवंत मान के पास मिलने के लिए भी भेजा था। ऐसा करते हुए राणा ने उनके खिलाफ बड़ी गद्दारी की है।

