आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं आप के सांसद सुशील रिंकू होशियारपुर से बीजेपी दे सकती है टिकट
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आम आदमी पार्टी को आज तगड़ा झटका लग सकता है। आप के सांसद सुशील रिंकू आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है बीजेपी सुशील रिंकू को होशियारपुर से टिकट दे सकती है। जीस भाजपा को 2 महीने पहले रिंकू गालियां दे रहे थे और उसे पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रहे थे… आज उसी का दामन थाम सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह एक सियासी भूचाल होगा। क्योंकि आम आदमी पार्टी रिंकू को जालंधर से टिकट दे चुकी है। आम आदमी को अगर यह झटका लगता है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उभर नहीं सकेगी.. वही यह भी बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट पर दूसरे कैंडिडेट की तलाश शुरू कर दी है|

