बिहार में NDA के बीच सीट शेयरिंग फाइनल, बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लडे़गी चुनाव
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) बिहार में एनडीए और उसके घटकदलों में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू से संजय झा, एलजेपी (आर) से राजू तिवारी सीट बंटवारे का ऐलान कर रहे हैं।
राज्य में बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू 16 सीटों पर मैदान में उतरेगी जबकि चिराग पासवान रालोसपा 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLJD एक सीट पर और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हम पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

