news

सिद्धू मूसेवाला के पिता का आरोप- ‘पंजाब पुलिस मांग रही है बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट’

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला  की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया था| रविवार, 17 मार्च को बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी|अब बलकौर ने पंजाब की भगवंत मान सरकार  पर गंभीर आरोप लगाए हैं| उनका कहना है कि भगवंत सरकार उनके परिवार को परेशान कर रही है. बच्चे को लीगल साबित करने के लिए उनसे तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं| अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है|

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा,

“वाहेगुरु की कृपा और आपकी प्राथर्नाओं से हमारा शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) वापस आया है. लेकिन मैं आज सुबह से बहुत परेशान हूं. सोचा आपको भी इस बारे में पता होना चाहिए. प्रशासन मुझे परेशान कर रहा है. अपने बच्चे के डॉक्यूमेंट लाने को कह रहा है.”

बता दें, 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा ज़िले में 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. उनपर क़रीब 30 राउंड फ़ायरिंग की गई थी, जब वो थार गाड़ी में सवार थे. उनकी हत्या की ज़िम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. उनके मौत के बाद उनकी मां ने IVF तकनीक़ के ज़रिए बच्चे को जन्म देने का फ़ैसला लिया था|