exclusive

कांग्रेस की लिस्ट आने से पहले ही डरे आप के प्रत्याशी,पंजाब में भी कांग्रेस से गठबंधन की करनें लगे मांग,चुनाव लड़ने से पहले ही पंजाब में आप ने मानी हार- बाजवा

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब में लोकसभा के चुनाव बेहद रोचक होने जा रहे हैं। कारण साफ है कि पंजाब में कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि बाकी पूरे देश में दोनों एक दूसरे के गले में बाहें डाल रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 8 सीटों पर अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं जबकि पांच सीटों पर अगले कुछ दिनों में उम्मीदवार सामने आ जाएंगे। कांग्रेस ने चाहे अभी पंजाब में किसी भी सीट से कैंडिडेट घोषित नहीं किया है। मगर चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट चुनाव से भागने लगे हैं और हार से डरने लगे हैं।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अलग-अलग पंजाब में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। मगर हार के डर से अब आप के एक प्रत्याशी ने यह बयान दे दिया है कि पंजाब में भी आप और कांग्रेस को गठबंधन करना चाहिए। यह आप प्रत्याशी की संभावित हार को देखते हुए उनकी साफ बौखलाए दिखाई दे रही है जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अलग बयानबाजी कर रहे हैं। इस नेता को डर सता रहा है कि उनके सामने कांग्रेस एक हैवीवेट नेता को उतारने जा रही है जिसे उसे बड़ी हार साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम सामने आने पर यह नेता जनता के बीच जाकर कैसे प्रचार कर पाएंगे यह देखने वाली बात होगी। मगर उनका गठबंधन वाला बयान साफ दिखा रहा है कि यह प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पहले ही चुनाव से भागता दिखाई दे रहा है।