Punjab

कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर

केजरीवाल की गिरफ्तारी का पंजाब के कांग्रेसी नेताओं ने मनाया जश्न तो हाईकमान ने बताया हिटलरशाही

कांग्रेस हाईकमान के फैंसले से पंजाब और दिल्ली के कांग्रेसी नेता निराश

केजरीवाल को लेकर दो गुटों में बटी कांग्रेस

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) कांग्रेस आजकल बेहद अजीबोगरीब दौर से गुजर रही है। लगातार हार ने कांग्रेस को अपनी नीतियों से भटकने पर मजबूर कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान यही समझ नहीं पा रही है कि उसे क्या फैसला लेना चाहिए ? केजरीवाल मामले में भी कांग्रेस बेहद असमंजस की स्थिति में फंस चुकी है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर एक तरफ जहां पंजाब और दिल्ली के कांग्रेस नेता जश्न मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस हाईकमान इससे बेहद उलट चल रही है। राहुल गांधी पूरी तरह केजरीवाल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और उन्होंने इसे भाजपा की हिटलरशाही बताया है। राहुल गांधी को कोई यह बताने वाला नहीं है कि दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को धूल चटाकर ही आम आदमी पार्टी सत्ता में आई और पंजाब में तो कांग्रेस के एक-एक नेता को चुन चुन कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
दिल्ली के नेता भी लगातार आप का विरोध कर रहे हैं। पंजाब के नेता साथ में चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। मगर राहुल गांधी शायद कांग्रेस के भविष्य को समझने के लिए तैयार ही नहीं है। केजरीवाल मामले को लेकर कांग्रेस दो गुटों में बट चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस में एक और बड़ी फुट नजर आ सकती है क्योंकि कांग्रेस हाईकमान के फैंसले से ज्यादातर नेता खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं।