जहरीली शराब से मौत के मुँह में पंजाब
पंजाब सरकार दिल्ली धरना देने में व्यस्त
लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में बुरी तरह घिरने लगी “आप”

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) जालंधर: बिगड़ती कानून व्यवस्था के बाद अब पंजाब के लोग जहरीली शराब की चपेट में है | पंजाब में जहरीली शराब का कहर लोगों को मौत के मुँह में धकेल रहा है | संगरूर , ढिडवा और सुनाम में जहरीली शराब से लगातार मौत हो रही है | जहरीली शराब को लेकर लोगों में दहशत फेली हुई है | लोग डरे और सहमे हुए है | जिनके घर मौत हुई है वहां सन्नाटा पसरा है | सैकड़ो हजारों आखों में आंसू है | लोग सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि जहरीली शराब का खेल खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |
लोग सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि इस दुख की घडी में सरकार उनके साथ खड़ी होगी | मगर सरकार को कहां फुर्सत, सरकार तो दिल्ली में धरना लगाने में व्यस्त हैं | CM भगवत मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली में डेरा जमाए हुए है | केजरीवाल के हक में आवाज उठा रहे हैं | मगर सरकार के इस दिल्ली कूच और शोरगुल के बीच जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मची चीखों पुकार दब कर रह गई है | पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी सरकार बुरी तरह से घिरने लगी है | लोग कोस रहे हैं और जहरीली शराब से हो रही मौतों का हिसाब सरकार से मांग रहे है |
