पंजाब जहरीली शराब हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, संगरूर जेल में ही बनाई थी प्लानिंग,4 हजार बोतलें होनी थी सप्लाई

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब में जहरीली शराब कांड की प्लानिंग संगरूर जेल में हुई थी। संगरूर जेल में हुई ये प्लानिंग कोई षड्यंत्र तो नहीं, अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इसकी जांच कर रही है। जहरीली शराब का यह कांड एक षड्यंत्र भी हो सकता है कि पूरे पंजाब में 4 हजार जहरीली शराब की बोतलों की सप्लाई की जानी थी।
