पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका,कांग्रेस के MP रवनीत बिट्टू हुए बीजेपी में शामिल।

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. रवनीत दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं. उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता था.

