news

Jalandhar में चोरों ने NRI की कोठी पर बोला धावा, हैरान कर देगा पूरा मामला

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) महानगर में चोरी व लूट की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच पंजाबी बाग में स्थित एक एनआरआई की कोठी को चोरों द्वारा निशाना बनाने की खबर सामने आई है। हैरानी की बात तो ये है कि चोरों द्वारा पूरा दिन कोठी में बैठ कर महंगी शराब पी गई और चखना भी खाया गया। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चोर घर में पड़ा सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए हरजीत सिंह निवासी पंजाबी बाग ने बताया कि कोठी उनके रिश्तेदारों की है जोकि कनाडा और न्यूजीलैंड में रहते हैं। हरजीत सिंह ने आगे बताया कि कोठी की देखभाल वह खुद करता है और सप्ताह में एक बार कोठी को चेक करने के लिए आता है। कोठी में ताला लगा रहता है। गत दिन उसे पड़ोसी का फोन आया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और बरामदे में सामान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही हरजीत सिंह तुरन्त मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि कोठी अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे, पंखे, ए.सी., महंगी टूटिया, बच्चों के महंगे कपड़े, रसोई का सारा सामान, कोठी में बने मिनी बार में बड़ी महंगी शराब और अंदर लगी सारी वायरिंग लेकर फरार हो गए। हैरानी की ये बात सामने आई है कि चोरों ने पहले कोठी में बैठकर शराब पी थी। इस दरान 10 लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को इसकी घटना दे दी गई है।