फेक था ऑपरेशन लोट्स:शीतल अंगूराल
आम आदमी पार्टी की साज़िश थी “ऑपरेशन लोट्स
मेरा पास सभी सवूत,जल्द करूंगा खुलासा

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) जालंधर। आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद विधायक शीतल अंगूराल ने कई बड़े खुला से किए हैं। भाजपा ज्वाइन करने के बाद शीतल अंगूराल ने आम आदमी पार्टी के कई चिट्ठे खोले हैं। शीतल अंगूराल का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने जो “ऑपरेशन लोट्स” के आरोप लगाए थे वह बिल्कुल फेक थे। भाजपा ने कोई “ऑपरेशन लोट्स” जैसा प्लान नहीं बनाया था सब केजरीवाल के दिमाग की उपज थी। केजरीवाल ने ही यह साजिश भाजपा को बदनाम करने की रची थी। शीतल अंगूराल का कहना है कि मेरे पास सभी सबूत हैं और मैं जल्द ही आम आदमी पार्टी के झूठ का खुलासा करूंगा।
