कांग्रेस से गए नेताओं का “आप” से मोह भंग, जल्द वापसी करेंगे कई नेता
-“आप” के सामने चुनाव लड़ने का बड़ा संकट
–चुनाव लड़ने के लिए भी नहीं मिल रहे नेता

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) लोकसभा उपचुनाव के दौरान बड़े-बड़े सपने लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं का अब झाड़ू से मोह भंग होने लगा है। जॉइनिंग के समय उनसे बड़े-बड़े वायदे किए गए थे।
मगर पिछले कई महीनो से यह सभी नेता ठगे महसूस कर रहे हैं। इन्हें सरकार और संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पूरी तरह से यह नेता ठन ठन गोपाल है। इसलिए अब यह वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं। संभावना है कि जल्द ही इनकी घर वापसी हो जाएगी और कांग्रेस की एक बार फिर से जालंधर में बूस्ट मिलता दिखाई देगा। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के लिए तगड़ा झटका होगा। आप के सामने तो चुनाव लड़ने का ही संकट खड़ा हो सकता है। कारण साफ है कि ना तो लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आप के पास कोई नेता दिखाई दे रहा है और ना ही बेस्ट विधानसभा हल्के से उपचुनाव लड़ने के लिए आप के पास कोई नेता है। सुशील रिंकू और शीतल अंगूराल के जाने के बाद आम आदमी पार्टी खुद को बेहद ठगा महसूस कर रही है।

