exclusive

जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं 22 विधायक

आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगूराल को अपने पाले में करने के बाद अब भाजपा एक और मास्टर स्ट्रोक खेलने जा रही है। पंजाब की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आने वाला है। 22 विधायक एक साथ भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के सलाखों के पीछे जाने के बाद आम आदमी पार्टी में बड़ी फूट और टूट देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि आधे से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में है और लोकसभा चुनाव से पहले अच्छी पंजाब की सियासत एक बड़ा रंग लेने वाली है। अगर ऐसा होता है तो 2 साल के भीतर ही आप सरकार पर एक बड़ा संकट आ सकता है