newsPolitical

SAD (A) के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पार्टी ने इस गैंगस्टर के पिता पर खेला दांव

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) शिरोमणि अकाली दल (अ) के प्रधान व सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

इन उम्‍मीदवारों को मैदान में उतारा

लोकसभा हलका अमृतसर साहिब से ईमान सिंह मान, खड़ूर साहिब से हरपाल सिंह बलेर व फिरोजपुर से गैंगस्‍टर जयपाल भुल्लर के पिता भूपिंदर सिंह भुल्लर को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

SAD (अ) किन मुद्दों पर लड़ रही चुनाव?

सांसद मान ने कहा कि पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग के हकों की रक्षा, आम लोगों के लिए बराबर की सेहत व शैक्षणिक सुविधाओं के मुद्दों पर लड़ी जाएगी।