exclusivenews

Sydney Breaking: सिडनी में खौफनाक चाकूबाजी! 10 लोगों के मौत की आशंका, हमले का वीडियो वायरल

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से चाकूबाजी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, चाकूबाजी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर  है| 10 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है|बताया जाता है कि यह कथित घटना सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर में घटी| कथित चाकूबाजी की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|