तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई

वंदे भारत(काजल) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज (15 अप्रैल) तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

