सुरजेवाला पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कांग्रेस नेता पर लगाया 48 घंटे का बैन

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) सांसद हेमा मालिनी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया। चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला पर 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।सुरजेवाला अगले 48 घंटे तक किसी प्रकार की चुनावी गतिविधि का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और चुनाव प्रचार से भी दूर रहेंगे। आज शाम 6 बजे से अगले 48 घंटे तक रणदीप सिंह सुरजेवाला न चुनाव प्रचार कर पाएंगे और न ही मीडिया से संवाद कर पायेंगे।
