CM सूक्खू की प्रेस कांफ्रेंस में घुसा कु्त्ता, मंत्रियों के बीच पकड़ने को मची भगदड़, विक्रमादित्य पर मारा झपट्टा;

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए पहुंचे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो वहां पर कुत्ता आ गया और उसने मंच के सामने लगे मीडिया चैनलों के माइक गिरा दिए|
विक्रमादित्य सिंह पर कुत्ते ने मारा झपट्टा
काफी देर तक कुत्ता इधर-उधर भागता रहा। मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ कुत्ते को पकड़ने लगे लेकिन वह बीच में घुस गया। मंच पर उपस्थित लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुत्ते को पकड़ने लगे तो उसने उन पर भी झपट्टा मारा।
बाद में कुत्ते को किया शौचालय में बंद
इस दौरान कुछ देर के लिए प्रेस कॉफ्रेंस रोकनी पड़ी। कुत्ता काफी देर तक वहां पर इधर-उधर भागता रहा। विक्रमादित्य के करीबी भी वहां उपस्थित थे। वे कुत्ते को ले गए और शौचालय में बंद कर दिया।

