Breaking News
ग्यासपुरा में लूट के दौरान युवक का हाथ काटा, एक आरोपी पकड़ाया, दो फरार स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़: जालंधर में 51 सीटर सरकारी स्कूल बस में ठूंसे 80 बच्चे, नंबर प्लेट निकली फर्जी पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस और नशा तस्करों के बीच फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल, एक गिरफ्तार

July 8, 2025 7:39 pm

today in focus

218 Views

वंदे भारत(काजल) पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur Police) के गुरुहरसहाय के पास पुलिस और ड्रग्स तस्करों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव लखमीपुर के पास कुछ ड्रग्स तस्कर मौजूद हैं। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने तुरंत रेड कर दी। इस दौरान पुलिस और नशा तस्करों के बीच एनकाउंटर हो गया। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तस्करों द्वारा पहले पुलिस पर फायरिंग

आपको बता दें कि जब पुलिस रेड करने पहुंची तो तस्करों द्वारा पहले पुलिस पर फायरिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। करीब दस मिनट तक चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने मौके एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया था।

नशीले पदार्थ और अवैध हथियार भी बरामद

पुलिस आरोपी का अगला पिछला लिंक खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी कितनी देर से इस काम में लिप्त था। सूत्रों के अनुसार आरोपियों से कुछ नशीले पदार्थ और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। जल्द फिरोजपुर में ही आरोपियों के खिलाफ अलग से एक और एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, जल्द आरोपी का पुलिस सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाएगी। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special