Android Malware App:203 मोबाइल एप में मिला खतरनाक वायरस, एक झटके में खत्म कर देंगे पूरी कमाई

Android Malware App
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यदि आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं हैं। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी और थाईलैंड के डिजिटल अर्थव्यवस्था और समाज मंत्रालय को 203 ऐसे मैलवेयर वाले एप मिले हैं, जो एंड्रॉइड स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के डाटा को चोरी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह एप खतरनाक मैलवेयर वायरस वाले है और स्मार्टफोन की पर्सनल जानकारियां चुरा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, यह एप ना केवल आपके पर्सनल डाटा की चोरी कर रहे हैं बल्कि आपकी बैंकिंग डिटेल्स में भी सेंध लगा रहे हैं।

