Breaking News
पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र

दुबई में जालंधर के युवक की तेजधार हथियार से हत्याः गुरुद्वारा से लौटते वक्त पगड़ीधारी युवकों से हुआ था विवाद

July 8, 2025 5:33 pm

today in focus

150 Views

वंदे भारत(काजल) पंजाब के जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों के रहने वाले 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है। पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

गुरुद्वारा से लौटते वक्त अकलोज शहर में हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

कुछ देर बाद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

वहीं, पीछे आ रहे पंकड के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार क लिया गया था। गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special