G-20 Food Festival:कार्यक्रम के अंतिम दिन भी रही स्टालों पर भीड़, जुबां को खूब भाये जापान-तुर्किये के व्यंजन

व्यंजनों का लुत्फ उठाते लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनडीएमसी की पहल पर तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए दो दिवसीय जी-20 फूड फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। यहां रविवार को बड़ी संख्या में दिल्लीवासी देशी-विदेशी व्यंजनों का स्वाद चखने पहुंचे। पूरा परिसर पूरे दिन खचाखच भरा रहा। सबसे अधिक भीड़ जापान, तुर्किये व बिहार के स्टाल पर रही। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी कई लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
फेस्टिवल में रविवार को चीन, तुर्किये, जापान और मैक्सिको के अलावा भारत के गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, बिहार, पंजाब, कश्मीर, यूपी, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मिजोरम व मेघालय राज्यों के अलावा अन्य स्टालों पर भीड़ रही, लेकिन जापान, तुर्किये व बिहार के स्टाल पर लोगों की कतार लगी हुई थी।

