Breaking News
पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र

पिता और भाई की हत्या कर शव फ्रिज में ठूंसे, 72 दिन बाद बेटी हरिद्वार से गिरफ्तार

July 8, 2025 5:35 pm

today in focus

275 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) जबलपुर में एक पिता और भाई की निर्मम हत्या में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है। आरोप है कि नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता और भाई का मर्डर किया था। मर्डर करने के बाद शवों के टुकड़े करने बाद उन्हें फ्रीज में भरकर फरार हो गए थे। यह पूरा हैरान करने वाला मामला एमपी क जबलपुर में सामने आया है। प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता और नौ साल के भाई की हत्या कर उनके शवों के टुकड़े फ्रीज में भरकर फरार होने वाली नाबालिग लड़की को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका प्रेमी मुकुल फरार हो गया। गिरफ्तार नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी मुकुल ने कुल्हाड़ी मारकर दोनों की हत्या की थी।

दो साल पहले पॉक्सो में जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए उसने हत्याएं की। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 14-15 मार्च की रात मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिविल लाइन्स में रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में खौफनाक हत्याकांड हुआ था। कॉलोनी के 363-3 ब्लॉक में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क 52 साल के राजकुमार विश्वकर्मा और उनके नौ साल के बेटे तनिष्क की निर्मम तरीके से हत्या हुई थी।

दोनों की हत्या का आरोप उनकी बेटी और उसके प्रेमी मुकुल सिंह पर लगा था। बताया कि आरोपी मुकुल को दो साल पहले रेल कर्मचारी राजकुमार ने पॉक्सो के मामले में जेल भिजवा दिया था। बाद में बेटी ने बयान बदले थे। इसके बाद मुकुल जेल से आया और बेटी के साथ शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन पिता नहीं माना।इसके बाद आरेापी मुकुल ने हत्या की साजिश रची। आरोपी जेल जाने का बदला राजकुमार से लेना चाहता था। बताया कि राजकुमार की 17 साल की बेटी और उसके प्रेमी की तलाश में जबलपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मंगलवार की रात महिला जिला अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली।

पुलिस ने रोका तो साथ में मौजूद युवक भाग निकला। शक होने पर कोतवाली हरिद्वार लाकर पूछताछ की गई। किशोरी ने बताया कि वह अपने प्रेमी मुकुल के साथ हरिद्वार आयी थी। किशोरी ने बताया कि कथित प्रेमी ने मार्च में जबलपुर में उसके पिता और भाई की कुल्हाड़ी से वार हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद लगभग दो महीने से वह किशोरी को अपने साथ घुमा रहा था। पुलिस ने कोतवाली सिविल लाइंस जबलपुर से संपर्क कर किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

ऑनलाइन मंगवाए थे हथियार

किशोरी ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के लिए आरोपी मुकुल ने ऑनलाइन कुल्हाड़ी और अन्य हथियार मंगवाए थे। बताया कि मोतीचूर के जंगल में उन्होंने हथियार फेंके हैं।

इन शहरों में मिलती रही लोकेशन

आरोपियों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की आठ टीमें मुंबई, पुणे, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब और बिहार में तलाश कर लौट आई। इसके बाद 11 अप्रैल को आरोपी मुकुल की लोकेशन चंडीगढ़ में मिली थी।जबलपुर पुलिस ने पंजाब लेकर तलाश की लेकिन वह हरियाणा होकर 17 अप्रैल को अयोध्या पहुंच गए। यहां उसका मोबाइल कुछ देर के लिए चालू हुआ फिर बंद हो गया। आरोपियों की नेपाल बॉर्डर के पास भी लोकेशन मिली थी।

छह बार आए हैं हरिद्वार

किशोरी ने बताया कि वह देहरादून में रुके हुए थे और अब तक छह बार हरिद्वार आ चुके हैं। मंगलवार को वह छठीं बार हरिद्वार आए थे और पकड़े गए।


Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special