Breaking News
अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

पंजाब में सनसनीखेज हत्याकांड, बच्चे को दूध पिला रही मां की गोली मारकर हत्या,

July 8, 2025 5:24 pm

today in focus

191 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) अमृतसर में बहुत ही बड़ी घटना सामने आ रही है,यह खौफनाक वारदात सीमावर्ती कस्बा राजासांसी में हुई है। जिसमें पुरानी दुश्मनी के चलते दुश्मन की पत्नी को मार कर बदला लिया गया। चार महीने के बच्चे को दूध पिला रही 30 साल की महिला की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि महिला के पति के साथ आरोपियों की रंजिश चल रही थी। पति से दुश्मनी का बदला पत्नी की हत्या कर लिया गया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों लाभ व निशान को काबू कर 6 अन्य लोगों को भी नामजद किया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special