Breaking News
पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता पंजाब में गोमांस तस्करी का खुलासा: फगवाड़ा के ढाबे के पीछे बने प्लांट से 29 क्विंटल गौमांस बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला: उड़ान से ठीक पहले कॉकपिट में बेहोश हुए Air India के पायलट अमृतसर में गैंगवार: मूसेवाला के हत्यारे के भाई को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

शादी के महज 38 दिन में ही तंग हुई Sonakshi Sinha, एक्ट्रेस को खाए जा रही मां पूनम और भाई Luv Sinha की ये बात

July 8, 2025 11:21 am

today in focus

435 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 38 दिन बीत चुके हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी पहली शादी की सालगिरह भी मनाई। हालांकि शादी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा से काफी दुखी हैं।आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले ही ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि एक्ट्रेस का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। यहां तक कि सोनाक्षी के भाई भी उनकी शादी में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि एक हरकत की वजह से सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच अभी भी कड़वाहट बनी हुई है।

पूनम सिन्हा और लव सिन्हा ने सोनाक्षी के साथ किया ये काम

सोनाक्षी और जहीर की शादी के एक महीने बाद भी पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं किया है। आपको बता दें कि पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगों को फॉलो कर रही हैं, जिसमें सोनाक्षी शामिल नहीं हैं। इसके अलावा भाई लव सिन्हा भी बहन सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। सोनाक्षी भी अपनी मां और भाई को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रही हैं।
वह सिर्फ कुश सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को फॉलो करती हैं। ये दोनों ही बातें काफी अजीब हैं। सोनाक्षी की शादी से पहले ही खबर आई थी कि पूनम और लव ने सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि शादी के 1 महीने बाद भी दोनों ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो नहीं किया है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special