Breaking News
रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता पंजाब में गोमांस तस्करी का खुलासा: फगवाड़ा के ढाबे के पीछे बने प्लांट से 29 क्विंटल गौमांस बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला: उड़ान से ठीक पहले कॉकपिट में बेहोश हुए Air India के पायलट

 बिल्डिंग में अचानक हुई ‘भूत’ की एंट्री, कैमरे में कैद हुआ होश उड़ाने वाला नजारा

July 8, 2025 12:53 pm

today in focus

549 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा)-इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हमें बहुत हंसी आती है तो कई बार होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है।

अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें एक शख्स रात तीन बजे बिल्डिंग में एंट्री लेता है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड उससे बात करता है और अंदर जाने की अनुमति देता है। मगर हैरानी होगी कि सीसीटीवी कैमरे में सिक्योरिटी गार्ड तो नजर आता है मगर उसके अलावा कोई और नजर नहीं आता है।

कैमरे में कैद हुआ ‘भूत’

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि सिक्योरिटी गार्ड बिल्डिंग के एंट्री गेट पर लगे काउंटर पर बैठा है। वीडियो रात तीन बजे का है इसलिए इसमें कोई अन्य शख्स भी नजर नहीं आता है। सिक्योरिटी गार्ड आराम से बैठा है कि तभी उसे कोई आहट सुनाई दी। इसमें गार्ड को सामने एक शख्स दिखाई देता है। वो कुर्सी से उठकर उसके करीब पहुंचता है और लाइन डिवाइडर हटाकर अंदर जाने की अनुमति देता है। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि सिक्योरिटी गार्ड को शख्स तो नजर आता है, मगर वो कैमरे में कैद ही नहीं होता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

नेटिजन्स ने कैमरे में नजर ना आने वाले शख्स को भूत बताया है। माना जाता है कि भूत को कैमरे में कैद नहीं किया जा सकता है। बिल्डिंग में ‘भूत’ की एंट्री करने के दावे के साथ ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special