दस्तारबंदी के बाद से ही आतंकी पन्नू व खेड़ा के संपर्क में था अमृतपाल
-पंजाब के 7 जिलों से अलगाववाद के लिए अमृतपाल को मिल रही थी फंडिंग
आतंकियों से संपर्क होने की बात भी अमृतपाल ने स्वीकारी

अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह को बकायदा आईएसआई ने पंजाब में ट्रेनिंग देकर भेजा था। पंजाब में आकर वारिस पंजाब दे के मुखी के तौर पर दस्तारबंदी के बाद से ही वह लगातार आतंकियों के संपर्क में था। इनमें खास तौर पर अमेरिका में बैठे प्रतिबं धत संगठन सिख फार जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत पन्नू और कनाडा में बैठे अलगावादी अवतार सिंह खंडा के संपर्क में रहने की बात पूछताछ में अमृतपाल ने स्वीकार कर ली है। पन्नू और खंडा ने अमृतपाल को विदेशी फंडिंग के लिए अन्य देशों में रह रहे कुछ लोगों के साथ संपर्क करने के लिए भी कहा था। पंजाब में भी अमृतसर व तरनतारन समेत 7 जिलों के लिए उसे विदेशों से फंडिंग आ रही थी और उसने इसलिए अपनी अलग से फोर्स खड़ी कर रखी थी। आने वाले दिनों में अमृतपाल कई और बड़े खुलासे एनआईए की पूछताछ के दौरान कर सकता है।
