Politics

भाजपा जिला जालंधर देहाती के प्रधान पवार के छोटे भाई ने बिन मां बाप की अनाथ लड़की को झांसे में लेकर करता रहा बलात्कार

* पुलिस ने किया पवार के भाई पर बलात्कार का और उसकी माता पर पीड़िता को धमकाने का मुक्दमा दर्ज

फिल्लौर 4 मई भाजपा जिला जालंधर देहाती के प्रधान रणजीत पवार के शादीशुदा छोटे भाई पर 21 वर्ष की लड़की ने लगाए विदेश भेजने के नाम पर
बलात्कार करने के आरोप।

पीड़ित लड़की ने कहा पवार के भाई ने आज उसे रास्ते
से हटाने के लिए पहले होटल में फिर खेतों में ले जाकर मारपीट कर मारने की
कि नाकाम कोशिश, जिसे लोगों ने बचा लिया। आरोपी के भाग जाने के बाद पवार
की माता ने सबुतों को मिटाने के लिए वहां पहुंच लड़की का मोबाईल उठा कर ले गई और उसे मुंह बंद रखने की धमकीयां भी दी। पुलिस ने पवार के भाई पर बलात्कार और उसकी माता पर सबुतों को मिटाने और धमकाने का किया मुक्दमा दर्ज। स्थानीय सिवल हस्पताल में ईलाज अधीन पड़ी 21 वर्ष की पीड़ित लड़की ने बताया
िकवह 6 बहनें है और एक छोटा भाई जो अभी 10वीं कक्षा में पढ़ता है 6 वर्ष पहले उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। एक वर्ष पहले उसकी पहचान भाजपा जालंधर देहाती के जिला प्रधान रणजीत पवार के छोटे भाई हनी पवार से हुई जो शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। उसने उसे अपने झांसे में यह कह कर लेना शुरू कर दिया कि वह उसे पसंद करता है और उस से शादी करना चाहता है। जब उसने कहा कि वह शादीशुदा है और पहली पत्नी से तलाक लिए बिनां ऐसा संभव नहीं हो सकता तो उसने कहा कि अगर उसकी पत्नी नहीं मांनी तो वह उसे विदेश ले जाएगा और वहीं पर शादी करवा कर उसके साथ आगे की जिंदगी बिताएगा। वह उसके झांसे में आ गई और वह इसका फायदा उठा कर आए दिन
कभी होटलों में और कभी किसी के खाली पड़े घर में ले जाकर उसका बलात्कार करता रहा। पीड़िता ने यह भी बताया कि कुछ महिने बाद उसे पता चला कि हनी पवार नशे का भी आदि है और चिट्टे का भी सेवन करता है। उसने कहा 9 महिने बीत जाने पर भी ज बवह उसे ना तो विदेश लेकर गया और ना ही उस से शादी करवा रहा था तो वह उसकी चाल समझ गई। उसने हनी पवार को स्पष्ट कहा िकवह उसके घर आकर उसकी मां और पत्नी को सब कुछ बता देगी कि किस तरह से वह पिछले एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार करता आ रहा है। उसे नहीं पता था कि वह उसे मारने की योजना बनां रहा है।पीड़ित लड़की ने अपने दर्ज ब्यानों में बताया कि हनी पवार ने उसे गत शाम फोन कर अपने पास बुला लिया कि वह उसे अपने घर ले जाकर मां और पत्नी से मिलवा कर सब कुछ बता देगा। जैसे ही वह उसकी कार में बैठी तो पहले वह उसे गोराया शहर के एक होटल में ले गया यहां वह चिट्टा पीकर पहले हर बार की तरह उसका बलात्कार किया और बाद में उसके साथ बूरी तरह से मारपीट की। होटल के लोगों ने जब उसकी चिखने की आवाजें सुन ली तो वह उसे कार में बैठा कर दोपहर को निकल पड़ा और रास्ते में सुनसान जगह देख कार को रोक पहले उसर्का इंटें मार कर मोबाईल फोन तोड़ा जिसमें उन दोनों की कई आपातिजनक फिल्में थी
जब बाद में उसे खेतों के अंदर ले जाकर गला दबा कर मारने लगा तो नजदीकी खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंच गए जिन्होंने उसे बचाया और हनी पवार वहीं अपनी कार छोड़ मौके से पैदल फरार हो गया। पीड़ित लड़की ने बताया कि हनी पवार के फरार होते ही उसने घटना की सुचनां अपनी माता विद्या को दी कुछ ही देर बाद उसकी माता वहां पहुंच गई और उसने जमीन पर गीरा उसका पहले टुटा हुआ मोबाईल फोन उठाया और बाद में उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकाया वहां गांव की कुछ औरतें इक्कठा हो गई जिस पर उसकी
माता भी धमकाती हुई वहां से निकल गई। पुलिस ने पीड़िता के ब्यानों पर हनी पवार पर लड़की से बलात्कार करने और उसके साथ मारपीट करने जैसी धाराओं में जबकि उसकी माता विद्या पर सबुत मिटाने और पीड़िता को धमकाने की धाराओं में
मुक्दमा दर्ज किया। उन्होंने कहा आरोपी को जल्द ग्रिफतार कर लिया जाएग