Politics

चुनाव के बाद फीकी पड़ेगी या चमकेगी यह मुस्कान? -वैस्ट हलके में

रिंकू-अंगुराल-मोहिंदर की तिकड़ी क्या रंग दिखाएगी?

वैस्ट हलके से लीड न मिली तो मुश्किल हो जाएंगी तीनों की राजनीतिक राहें

जालंधर (वंदे भारत):- जालंधर वैस्ट हलका राजनीति का अजीबो गरीब अखाड़ा बन गया है। तीन प्रमुख पार्टियों के तीन प्रमुख नेता आज एक ही पार्टी में हैं। तीनों एक साथ प्रचार भी कर रहे हैं। चुनाव में महज 4 दिन का समय रह गया है। एक साल पहले तीनों सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल और मोहिंदर भगत विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में थे, मगर आज तीनों हाथ से हाथ जोड़ कर चल रहे हैं। फोटो सैशन करवा रहे हैं और चेहरे पर मुस्कान भी खासी नजर आ रही। मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन तीनों की यह मुस्कान चुनाव के बाद कायम रह पाएगी। क्या तीनों मिलकर वैस्ट हलके में पार्टी को लीड दिला सकेंगे। क्योंकि वैस्ट हलके की वोटिंग पर जीत और हार का काफी दरोमदार टिका हुआ है। अगर आम आदमी पार्टी को इन तीन दिग्गज नेताओं के बावजूद ज्यादा लीड न मिल पाई तो पार्टी प्रत्याशी सुशील रिंकू की राह बेहद

मुश्किल हो जाएगी और अगर वैस्ट हलके में अच्छी खासी लीड बटोर ली तो रिंकू की राह आसान हो जाएगी। वैस्ट

हलके की लीड पर ही तीनों लीडरों का राजनीतिक भविष्य भी टिका हुआ है। अगर वैस्ट हलके से पार्टी को लीड न मिली तो तीनों का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।