Politics

किसी समय भी अब हो सकती है पंजाब में नगर निगम चुनावो की घोषणा

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब कारपोरेशन चुनाव का फैसला जल्दी  ले सकते हैं :-भगवंत मान

वंदे भारत 24 : आम आदमी पार्टी के एमपी कैंडिडेट सुशील कुमार रिंकू जालंधर लोकसभा उप-चुनाव बहुत बड़ी लीड के साथ जीतने के बाद अब पंजाब में जल्द ही नगर निगम

चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता है। पंजाब के सीएम भगवंत मान उप-चुनाव में जीत के बाद खुश हैं और निगम चुनावों में अब देरी नहीं चाहते। क्योंकि ताजा नतीजे आम आदमी पार्टी के हक में है, जिस कारण सरकार निगम चुनाव भी जल्द करवाने वाली है। सीएम भगवंत मान जल्द ही इसका ऐलान कर सकते हैं।