क्यों तरस नहीं आया बेजुबान जानवरों पर इनको जह-र देकर क्यों मार डाला ?
पंजाब में उस वक्त इंसानियत शर्मसार हुई जब किसी किसी ने बेजुबान जानवरों को जहरीला लड्डू खिला दिया जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला खन्ना में 25 कुत्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लड्डू में जहर मिलाकर कुत्तों को खिलाया गया है। ना जाने वह कैसा इंसान है जिसकोबेजुबान जानवरों के प्रति कोई दर्द ही नहीं इतना बड़ा काम करने से पहले उसने एक बार सोचा ही नहीं कि जिन बेजुबान को वह जहरीला लड्डू खिला रहा है उनके परिवार का क्या होगा सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक खन्ना के केहर सिंह कॉलोनी में एक दिन में 25 कुत्तों की मौत हो गई है। एक दिन में 25 कुत्तों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शुरूआती जांच में पाया है कि किसी ने शरारत करके कुत्तों को जहरीले लड्डू खिला दिए, जिसके बाद तड़प-तड़प कर 25 कुत्तों ने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तड़प रहे कुत्ते ने उल्टी की तो मुंह से लुड्डू निकला। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. को खंगाला जा रहा है। साथ ही 25 कुत्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

