चिट्टा पीने से कबड्डी खिलाड़ी की दर्दनाक मौत
वंदे भारत 24-पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव खोखर के नौजवान कबड्डी खिलाड़ी हरभजन (भजना) (36) की चिट्टे के कारण मौत हो गई। मृतक नौजवान हरभजन उर्फ भजना अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और विवाहित था। उसके 2 बच्चे भी थे।
पारिवारिक सदस्यों के अनुसार हरभजन चिट्टे का आदी था और उसकी मौत चिट्टे के कारण ही हुई है। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह गांव के अपने साथियों के साथ घर से गया और उन्हें बाद में फोन आया कि हरभजन सिंह कोटकपूरा में गिरा पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रही थी।



