Breaking News
ग्यासपुरा में लूट के दौरान युवक का हाथ काटा, एक आरोपी पकड़ाया, दो फरार स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़: जालंधर में 51 सीटर सरकारी स्कूल बस में ठूंसे 80 बच्चे, नंबर प्लेट निकली फर्जी पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

12 जनवरी 2025: जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा रविवार और किसे बरतनी होगी सावधानी

July 8, 2025 7:11 pm

today in focus

212 Views

Vande Bharat 24

Horoscope: 12 जनवरी 2025, रविवार को सूर्यदेव की पूजा का महत्व है, जो ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। इस दिन, कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा जबकि कुछ के लिए सामान्य या सावधानी बरतने का समय है। मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है, जिसके अनुसार कुछ को लाभ और कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

मेष राशि: मेष राशि वालों को जीवन के सभी पहलुओं पर थोड़ा ध्यान देना होगा। वाद-विवाद से रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। इसलिए बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। विचारों में स्पष्टता रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। धैर्य बनाए रखें और रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को धैर्य बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए। आज आपको जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, लेकिन असफलताओं से न घबराएं और कामयाबी पाने के लिए खूब मेहनत करें। तनाव से बचें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से हर चुनौती को पार कर लेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक वाद-विवाद से बचें। इससे तनाव हो सकता है। अपने भावनाओं को समझें, लेकिन बहुत भावुक होकर कोई फैसला न लें। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। नई लाइफस्टाइल अपनाएं। चुनौतियों का सामना करने में कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन निरंतर किए प्रयास सफलता की ओर मार्गदर्शन करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के सपने साकार होंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। यह नई हॉबी या एक्टिविटीज को फॉलो करने का अच्छा समय है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का खास ख्याल रखें। नई एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। सैर पर जाएं। इससे आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सामान्य दिन रहेगा। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हर एक कठिनाई से आप लाइफ में कुछ नया सीखेंगे। अपने काबिलियत पर भरोसा रखें। सकारात्मक रहें। इससे भविष्य में तरक्की की राह पर चलने में मदद मिलेगी। आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

तुला राशि: तुला राशि वालों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिससे भविष्य में सफलता की राह आसान होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवन में नए सकारात्मक बदलाव होंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों के प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। विरोधी के किसी एक्शन से करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस के कार्यों को क्रिएटिविटी के साथ निपटाएं। मेहनत और आत्मविश्वास से चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धैर्य बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसला लें।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सोच-समझकर किए गए निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न देंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और अपने मन की सुनें क्योंकि इससे सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। आज आप आर्थिक मामलों में उत्तम फैसले लेने में सक्षम होंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को रिश्तों में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए किए गए छोटे प्रयास भी मददगार साबित होंगे और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो यह नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। हालांकि, रिलेशनशिप की जल्दबाजी न करें और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें।

मीन राशि: मीन राशि वालों की लाइफ में पॉजिटिविटी भरपूर रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। करियर में सफलता मिलने की संभावनाएं कहीं ज्यादा है। खुद पर भरोसा रखें और सफलका प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की के मौके मिलेंगे।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special