Vande Bharat 24 Exclusive
Phagwara: पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने भाजपा पार्षद और एक पत्रकार पर दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों ने पति-पत्नी के विवाद सुलझाने के बहाने उसे बुलाया और जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
महिला के अनुसार, भाजपा पार्षद ने उसे फोन कर एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था। पत्रकार ने अपनी गाड़ी भेजी, लेकिन महिला को रेस्टोरेंट ले जाने के बजाय फगवाड़ा के एक गैस स्टेशन के अंदर ले जाया गया। वहां, पार्षद ने उसे बंद कमरे में गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वह किसी तरह वहां से भाग निकली और पति को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता के पति का कहना है कि भाजपा पार्षद और पत्रकार उनके वैवाहिक विवाद को सुलझाने नहीं दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और बताया कि अब उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।
![](https://vandebharat24.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-23-at-11.39.07-AM-935x1024.jpeg)
फगवाड़ा सिटी थाना प्रभारी अमन नाहर ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
![Harsh Sharma](https://secure.gravatar.com/avatar/e40bce3401599c1dcae2e26aa18a9db3?s=96&r=g&d=https://vandebharat24.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Harsh Sharma
Journalist