Breaking News
शादी समारोह में चली गोली: सरपंच के पति की मौत, Video वायरल पंजाब में छुट्टी की घोषणा: स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानें पूरी जानकारी पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल, इस मंत्री के पास अब रह गया सिर्फ ही एक ही विभाग जालंधर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की छुट्टी, धनप्रीत कौर बनीं नई कमिश्नर, जालंधर के 2 DCP की भी छुट्टी पंजाब मै बड़ी वारदात महिला ने 2 साल की बच्ची के साथ नहर में लगाई छलांग मधुबनी कॉलोनी में 20 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान पंजाब में सरकारी गेहूं को लेकर धड़ाधड़ चलीं गोलियां, 3 लोग घायल; आखिर क्या था पूरा विवाद पंजाब CM ऑफिस के बाहर हंगामा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सुरक्षाकर्मियों के साथ तू-तू मैं-मैं दिल्ली के शिक्षा मॉडल को नहीं करेंगे बर्दाश्त, मनीष सिसोदिया ने किया पंजाब के स्कूलों का दौरा तो नाराज हुआ टीचर्स संघ रेल मंत्री रवनीत बिट्टू और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच टकराव, CM ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा

अरविंद केजरीवाल का फ्यूचर, राज्यसभा जाने का विकल्प है, लेकिन वहां भी एक बड़ा पेंच

February 23, 2025 12:19 am

today in focus

46 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

Delhi: दिल्ली चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के फ्यूचर पर भी सवाल उठा दिए हैं। असल में अरविंद केजरीवाल ने इस चुनाव में अपनी सीट नई दिल्ली भी गंवा दी है। बड़ी बात यह है कि उनकी पूरी पार्टी शराब घोटाले में एक आरोपी बनाई गई है, ऐसे में उनकी आप संयोजक वाली कुर्सी भी खतरे में चल रही है। इसी वजह से सवाल उठने लगा है, केजरीवाल का अगला कदम क्या होगा?

क्या राज्यसभा जा पाएंगे केजरीवाल?

अब अरविंद केजरीवाल के पास इस समय सबसे बड़ा विकल्प तो राज्यसभा में जाने का है। असल में पंजाब में तो 2028 में राज्यसभा के चुनाव होने हैं, तो वहीं दिल्ली में 2030 में चुनाव होंगे। समझने वाली बात यह है कि अरविंद केजरीवाल तब तक क्या करेंगे क्योंकि आप संयोजक की कुर्सी भी खतरे में चल रही है। असल में शराब घोटाले में ईडी ने पूरी आम आदमी पार्टी को आरोपी बना रखा है। ऐसे में अगर अदालत भी पार्टी को दोषी मान लेती है, उस स्थिति में तो पार्टी ही खत्म हो जाएगी और यह संयोजक का पद ही नहीं बचेगा।

भ्रष्टाचार मामलों की जांच होगी तेज

इसी वजह से अरविंद केजरीवाल बीच मझधार में फंसे हुए हैं। एक चुनावी हार ने उनके सियासी अस्तित्व पर सवाल उठा दिए हैं। वैसे अब क्योंकि दिल्ली में बीजेपी की सरकार है, माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों में जांच और तेज हो जाएगी, उस स्थिति में अगर केजरीवाल को जेल होती है और अगर उनके दूसरे नेता भी फिर जेल चले जाते हैं, उस स्थिति में पार्टी का नेतृत्व करना मुश्किल होता चला जाएगा।

दिल्ली मॉडल इस चुनाव में ध्वस्त

वैसे आम आदमी पार्टी के लिए तो चुनौतियां इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि अब उनका दिल्ली मॉडल ही ध्वस्त हो चुका है। जिसे शिक्षा क्रांति का श्रेय दिया जा रहा है, वो मनीष सिसोदिया हार चुके हैं। जिन सत्येंद्र जैन को केजरीवाल को स्वास्थ्य क्रांति के लिए बधाई देते नहीं तक थकते थे, शकूर बस्ती से उनकी करारी हार हुई है। जो सौरभ भारद्वाज आप के स तेज तरार नेताओं में माने जाते थे, उन्होंने ग्रेटर कैलाश की सीट गंवा दी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए संकट बड़ा है, केजरीवाल का विकल्प खोजना उससे भी ज्यादा चुनौती भरा है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special

Read More Articles: